देश की इस मुश्किल घड़ी मे व्यापारी समाज का साथ दे - SHO साहनेवाल

देश की इस मुश्किल घड़ी मे व्यापारी समाज का साथ दे - SHO साहनेवाल

Sahnewal group Sahnewal NEWS RINKU BAJAJ Sahnewal Live MOBILE 9855666607

 

साहनेवाल। जितेंदर सिंह प्रिंस। जँहा एक तरफ पूरा विश्व कोरोना वाइरस जैसे महामारी से जूझरहा है भारत के हर एक राज्य जिले शहर गाँव मै भारत सरकार ओर स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार कोरोना वाइरस से बचने की लगातार हर संभव मदत तथा गाइड लाइन जारी की जारही है लोगो को एक दूसरे से दुरी बनाने, मास्क लगाने, बार बार हाथ धोने के तथा बाहर ना निकलने के  लिए कहा जारहा है जिसके लिए डॉक्टर, पुलिस पूरा प्रशासन अपनी परवाह किये बगैर रात  दिन काम कर रहा है। जिसके लिए देश के प्रधान मंत्री तक बार बार जनता घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रहे है। तथा राशन पानी दूध आदि के लिए  हर सम्भव प्रयास किये जारहे है वंही  साहनेवाल के एसएचओ इन्दर जीत सिंह बोपाराय का एक बयान आया है जिसमे उन्होंने  देश प्रशासन ओर गरीबो  के मददगार तथा देश मे  मानवता के दुश्मन के बारे मै कहा उन्होंने बताया की दोस्तों हमें पता है  ये मुसीबत का दौर चल रहा है जँहा हमारे देश मै एक ओर इंसान एक दूसरे के हौसले बढ़ा  रहा है तथा हमारी पुलिस, प्रशासन ओर दानी सज्जन गरीबो ओर जरुरत मंदो को  देवदूत बनकर ,राशन  दूध आदि मुहैया करवा रहे है।  वंही दूसरा चेहरा मानवता को शर्मसार करने वाला भी देखने को मिलरहा है। समाज के कुछ घटिया दुकानदार  गरीब ओर जरुरत मंदो को लूटने मै भी लगे है। मज़बूरी का फायदा उठाते हुए  जरूरत का सामान दुगुनी रेट तक बेचने की खबर आरही है। मै यही कहना चाहता हु की मुसीबत तो आज नही तो कल टल ही जाएगी लेकिन इसके बाद प्रशासन को ऐसे बलैकमेलिए दुकानदारों को नोटिफाई करना चाहिए ओर पूरी जनता के सामने इनके चेहरे दिखाने चाहिए की यही वो गद्दार है जो हमारे मानवता के दुश्मन भी कहे जासकते है। ओर मै दिल से सैलूट करता हु उन सभी पुलिस वालो को ओर समाज के दयामयी दानी सज्जनो को जो आज इस मुसीबत की घड़ी मै देश, प्रशासन को ओर गरीब जरुरत मंद लोगो की सेवामे पूरे तन मन धन से लगे है। उनके इस बयान को उनके लिए चेतावनी भी माना जासकता है जो चोरी छिपे मूल्य से ज्यादा पैसे लेकर ब्लेक मै राशन दूध, सब्जियाँ  आदि बेच रहे है।