चिंता का विषय बनी चाइना डोर

चिंता का विषय बनी चाइना डोर

देश में हर रोज चाइना डोर की चपेट में आने से कई इंसान व बेजुबान जानवर पछी गंभीर रूप में जख्मी हो रहे हैं लेकिन इसके बाबजूद चाइना डोर में प्रति विशेषकर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ रही दिलचस्पी बेहद चिंता का विषय है | 

यह खूनी प्लास्टिक डोर न जाने कितने इंसानो और पछियो जिंदगियां लीलती हैं | यहीं नहीं इसका इस्तेमाल इंसानों की जिंदगियों के साथ खिलबाड़ है | सड़को पर वाहन चलते समय चालक कई बार इस खतरनाक डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो जाते  हैं या तो कई अपनी जान भी गवां देते है इसके इस्तेमाल के प्रति आम जनता को जागरूक होने की जरुरत है |